
उदित वाणी, जमशेदपुर: शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का जन्म दिवस मे शामिल होने के लिए रंगरेटा महासभा के बैनर तले सैकड़ो श्रद्धालु अमृतसर में नगर कीर्तन में शामिल हुए।
नगर कीर्तन स्वर्ण मंदिर में दो दिवसीय अखंड पाठ के भोग के बाद गुरु ग्रंथ साहब की पालकी एवं पांच प्यारी पांच निशानची की अगुवाई में बैंड पार्टी गतका पार्टी स्वर्ण मंदिर से होते हुए सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ सुलतानपुर लोधी गुरुद्वारा साहब गुरुद्वारा में समाप्त हुआ।
सुबह मे गुरु का बाग गुरु द्वारा मे अखण्ड साहब के भोग उपरांत बेर साहब गुरुद्वारा के दीवान हॉल मे बाबा जीवन सिंह के जीवनी के बारे मे टाडि जत्था कथा वाचक अवम कई विद्वानों ने संगत को जानकारी दी जसवंत सिंह कार सेवा वाले ने भी संगत से अपील की 5 सितंबर बाबा जी के जन्मदिवस पर अपने-अपने घरों में दीपमाला एवं लड्डू बांटकर खुशियां मनाएं कार्यक्रम में देश के हर एक राज्य से श्रद्धालु उपस्थित थे एवं पंजाब के अलग-अलग जिलों से भी पहुंचे थे कार्यक्रम में रंगरेटा महासभा के सभी पदाधिकारी जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह की सुखदेव सिंह मिट्ठू अमित सिंह जसबीर सिंह पादरी बलबीर सिंह मलकीत सिंह एवं बड़ी संख्या में महिला और बच्चे उपस्थित थे।

