
उदित वाणी, रांची : रांची के नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 के प्रस्तावित निर्माण का विरोध लगातार तेज हो रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने आज उक्त भूमि पर हल चलाने की घोषणा की थी.
प्रशासन की सख्ती
उनकी घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. नगड़ी के निर्माण स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. इससे पहले ही चंपाई सोरेन को उनके आवास पर नज़रबंद कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है.

Advertisement
<

