
उदित वाणी, रांची : झारखंड कैडर के 2005 बैच के वरीय आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में संयुक्त निदेशक पर प्रोन्नति दी गई. द्विवेदी फिलवक्त सीबीआई में ही डीआईजी के पद पर थे. जबकि सीबीआई में उनकी प्रतिनियुक्ति 17 जनवरी 2026 या अगले आदेश तक के लिए किया गया है.
कुलदीप द्विवेदी की पहचान तेज तर्रार और ईमानदार अफसर के रूप में की जाती है. द्विवेदी रांची के एसएसपी रह चुके हैं और गढ़वा समेत कई जिलों में बतौर एसपी नक्सल और आपराधिक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं. इनके साथ असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया. उनका कार्यकाल 2029 तक के लिए किया गया है.
Advertisement
<
