
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में सोमवार को बोनस को लेकर यूनियन एवं प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. वार्ता सकारात्मक रही. इस वार्ता में प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड सुनील तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार ,ईआर हेड सौमिक रॉय तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह शामिल थे. महामंत्री ने कहा कि यूनियन का प्रयास है कि बोनस समय से हो. वार्ता शाम 5 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चली.
Advertisement
<

