
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपकी जन्मतिथि 12 अगस्त है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है. आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है. आप सूर्य एवं बृहस्पति ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे. आपका आत्मविश्वास अटूट एवं दृढ़ होगा. आपकी महत्वकांक्षा काफी ऊँची रहेगी. आप सदैव आगे बढऩे के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. कभी-कभी आप आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे. आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न ही स्वयं चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में बाधा डालें. स्वार्थ की भावना आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगी. आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे. भोग विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे. आपकी धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों में भी रूचि रहेगी. आपके शब्दकोश में नहीं शब्द है ही नहीं. आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. यात्राएँ आपके लिए लाभदायक रहेगी. आप कठोर अनुशासनप्रिय व्यक्ति होंगे. सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे. काव्य-ललित कलाओं एवं संगीत में भी आपका रुझान रहेगा. जीवन में सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में क्रीम व पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
सारा अली खान (Indian actress)
12 अगस्त, 1995

सायशा (Indian actress)
12 अगस्त, 1997

- मन्त्र : ॐ बृं बृहस्पतये नम:
- व्रत : बृहस्पतिवार
- दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 3, 12, 21, 30
- अंक : 1, 7
- मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
- वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : पोखराज
- उपरत्न : गोल्डेन टोपाज
- जड़ी : केले के वृक्ष की जड़
- दिशा : ईशान
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर

