उदित वाणी, चाईबासा : मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में चाईबासा शहर के बड़ी बाजार निवासी सुजान अली के पिता मोहम्मद शामुन आलम ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में शामुन आलम ने बताया है कि मेरा पुत्र सुजान अली ने वर्ष 2023 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा दिया था, लेकिन रैंक अच्छा नहीं मिलने के कारण सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं हो पाया. इस संबंध में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज के बारे में पता करने पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सहानीपुर निवासी सुमो त्रिवेदी ने संपर्क किया. सुमो त्रिवेदी ने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. अगले वर्ष आरजीकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश करा देंगे. एडमिशन के लिए 55 लाख रुपए की मांग की. उस पर भरोसा करते हुए सुमो त्रिवेदी और अखिलेश कुमार सिंह के खाता में 40 लाख भेज दिया. नामांकन नहीं होने पर रुपए वापस की मांग करने पर लौटाने का आश्वासन मिला. लेकिन रुपए वापस नहीं किया गया. रुपए वापस नहीं होने पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

