
उदित वाणी, आदित्यपुर: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (प्रशिक्षण महानिदेशालय), भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई), जमशेदपुर में 16 जुलाई से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा आज समापन के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान संस्थान परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में श्रमदान, सफाई अभियान, स्वच्छता कार्यशाला और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विनोद कुमार दूबे ने की। इस अवसर पर गोपाल, मनोज हेम्ब्रम, अंबिका पासवान, शिव कुमार रजक, विकास ठाकुर, दुर्गामणि नीलकंठम और यश कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाया और साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

