
उदित वाणी, आदित्यपुर : फ्रेंडशिप डे के मौके पर प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्वारा आगामी 3 अगस्त को भगवती इन्क्लेव, आदित्यपुर स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर आहूत किया गया है, जो कि प्रातः 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा. उक्त जानकारी देते हुए संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त गरीबों और जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया जाता है.
स्व प्रवीण सिंह की स्मृति में कोरोना काल से लगातार रक्तदान शिविर आहूत किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस बार के शिविर में रक्तदान करने वालों का लक्की ड्रॉ भी आहूत किया जायेगा. और लक्की ड्रॉ के सफल विजेताओं को बेग, हेलमेट, इंडकाशन आदि प्रदान कर पुरष्कृत किया जायेगा. साथ हीं शिविर में सेवा देने वाले नर्स, डॉक्टर एवं बुजुर्गाे को भी सम्मानित किया जायेगा. मौके पर शंकर सिंह, बसंत प्रसाद आदि उपस्थित थे.

