
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः झारखंड क्षत्रीय महिला संघ, आदित्यपुर यूनिट (एनआईटी) का सलोना सावन-2025 कार्यक्रम शनिवार को संध्या समय आधारशिला टावर, आदित्यपुर-02 में सादगी के साथ मनाया गया. मौके पर डॉ कविता परमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थी. अपने संबोधन में डॉ कविता परमार ने महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान सावन माह पर आधारित लोक गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा. वहीं, रैंप वॉक भी हुआ. इस अवसर पर सुजाता सिंह, संध्या सिंह, संगीता सिंह, डॉ रीना सिंह, सुषमा सिंह, प्रतिभा सिंह, विद्या सिंह, आरती सिंह, आशा सिंह आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

