
उदित वाणी, रांची : झारखंड के सभी पंचायतों में पंचायत समिति के गठन के लिए झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 20 जुलाई से पूरे राज्य के जिलों में बैठकें आयोजित करेंगे. 20 जुलाई को बेला प्रसाद और केशव महतो कमलेश पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्षा, जिला पर्यवेक्षकों ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक पर्यवेक्षकों और मंडल अध्यक्षों के साथ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शहरी निकायों के चुनाव के लिए मनोनीत पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
Advertisement
<
