
- पहली सेफ्टी ट्रेनिंग एंड कम्यूनिकेशन स्टीयरिंग कमेटी और दूसरी सेफ्टी स्टैंडर्ड रिव्यू कमेटी होगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कंपनी में सुरक्षा को सुनिश्चित करने और इस बारे में कर्मचारियों में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी एपेक्स सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम एंड ऑडिट सब कमेटी में ढ़ाचागत बदलाव करते हुए इसकी जगह दो कमेटी बनाने का फैसला लिया है. इसमें पहली कमेटी सेफ्टी ट्रेनिंग एंड कम्यूनिकेशन स्टीयरिंग कमेटी होगी जबकि दूसरी कमेटी सेफ्टी स्टैंडर्ड रिव्यू कमेटी होगी. इन कमेटियों का नये सिरे से गठन किया गया है. सेफ्टी ट्रेनिंग एंड कम्यूनिकेशन कमेटी का मकसद सेफ्टी प्रोग्राम बनाने और उसे कराने, सेफ्टी प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी देने के लिए संचार रणनीति को तैयार करने, सेफ्ट प्रैक्टिस के कल्चर को प्रोत्साहित करने और सेफ्टी की होने वाली दुर्घटनाओं से प्रभावी सीख लेना होगा.
इस कमेटी के चेयरपर्सन टाटा स्टील के वीपी (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल होंगे. इस कमेटी के वैकल्पिक चेयरपर्सन टाटा स्टील जमशेदपुर के वीपी (ऑपरेशंस) चैतन्य भानू होंगे. सदस्यों में जय सिंह पांडा, कपिल मोदी, मनीष कुमार सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, पदमापल, पंकज कुमार सतीजा, सरोज कुमार बनर्जी, सर्वेश कुमार, वेद प्रकाश ठाकुर, कुमुद लता सिंह और सुकेश कुमार झा शामिल है.
नीरज कुमार सिन्हा होंगे रिव्यू कमेटी के चेयरपर्सन
दूसरी सेफ्टी स्टैंडर्ड रिव्यू कमेटी का मकसद सेफ्टी के मानक के बारे में अपडेट करना और उसे फिल्ड में कार्यान्वित करना, सेफ्टी के गाइडलाइन में हुए बदलाव को अप्रूव करना और लीगल और संगठन की जरूरतों को देखते हुए काम करना शामिल है. इस कमेटी के चेयरपर्सन टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा होंगे. इसके अन्य सदस्यों में डी विजयेन्द्र, एन राजेश कुमार, रणदीप दास, रवि प्रकाश, सौरभ गोयल, सुब्रत दास और अंजलि घोष शामिल होंगे.

