the_ad id="18180"]
उदित वाणी, रांची: गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय जमशेदपुर सिविल कोर्ट के नये प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किये गए. जबकि जमशेदपुर सिविल कोर्ट के निवर्तमान प्रधान जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त नियुक्त किया गया. इनके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट द्वारा तीन प्रधान जिला न्यायाधीशों को इधर उधर किया गया. रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टेनगंज जिले का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<