उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लीकेशन्स टू माइक्रोग्रिड्स एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का आयोजन किया. कार्यक्रम में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर उपस्थित थे. इसकी अध्यक्षता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की. समन्वयक डॉ. के राघवेंद्र नायक, डॉ. संजय कुमार और प्रो. यूके सिन्हा थे. इसमें एआई-आधारित अनुकूलन और एल्गोरिदम समेत पूर्वानुमानित डिमांड का उपयोग कर ऊर्जा वितरण प्रणाली पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में ऊर्जा क्षेत्र में नवीन प्रणालियों, अनुकूलन रणनीतियों और डेटा-संचालित निर्णय लेने में व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


