
उदित वाणी, आदित्यपुर: जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जद (यू) की टीम ने आज राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री सह नवनिर्वाचित विधायक चम्पाई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित पैतृक आवास पर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया.
जद (यू) जिलाध्यक्ष ने श्री सोरेन की जीत को जनता के विश्वास और उनके विकास कार्यों का प्रतीक बताया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद, जिला सचिव लव कुमार राय, संगठन सचिव अशोक राम और सिकंदर यादव आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

