
उदित वाणी, कांड्रा: विगत दिनों झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत समारोह कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है. वही खरसावां विधानसभा से भारी मतों से तीसरी बार निर्वाचित हुए दशरथ गागराई का बालिदुमा कोहिनूर होटल के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह समाजसेवी मोहम्मद अख्तर हुसैन और मोहम्मद करीम के नेतृत्व में बुके देकर भव्य स्वागत किया गया. गाजे -बाजे और आतिशबाजी किया गया. नवनिर्वाचित विधायक दशरथ गागराई ने हाथ जोड़कर सभी आम जनमानस का अभिवादन किया.
Advertisement
<

