उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर-2 में नई पाइप लाइन से जलापूर्ति किए जाने की मांग को लेकर आज आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार (भा0 प्र0 से0) से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपाl श्री सिंह ने ननि के प्रशासक को बताया कि केंद्र प्रायोजित वाटर सप्लाई स्कीम के लिए कार्य कर रहे जिंदल द्वारा आदित्यपुर-2 में मेन पाइप लाइन एवं घर- घर सप्लाई लाइन का काम कराया जा रहा है, जो कि लगभग पूरा हो चुका हैl साथ ही लगभग सभी घरों में वॉटर मीटर भी लगा दिया गया हैlउन्होंने जिंदल द्वारा सालडीह बस्ती, मांझी टोला, आर आई टी सोसाइटी, एमआईजी, एल आई जी, जनता रो हाउस इत्यादि क्षेत्रों में नई पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति करने की जानकारी भी प्रशासक को दी. उन्होंने प्रशासक का ध्यान आदित्यपुर-2 आवासीय कॉलोनी मे व्याप्त जल संकट की ओर आकृष्ट कराते हुए बताया कि आदित्यपुर-2 के रोड नंबर- 4 से लेकर 28 तक जलापूर्ति का घोर संकट व्याप्त हैl इस क्षेत्र में लोगों के निजी बोरिंग भी ज्यादातर फेल हो चुके हैंl ज्यादातर लोग डीप बोरिंग चापाकल और नगर निगम द्वारा टैंकर से किये जा रहे जलापूर्ति पर निर्भर हैlश्री सिंह की बातों को ध्यान से सुनने के उपरांत प्रशासक ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दियाl प्रतिनिधि मंडल में कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, प्रदेश राजद के सचिव देव प्रकाश, संतोष कुमार यादव, मिथिलेश कुमार झा शामिल थेl
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: आदित्यपुर 2 मे नए पाईप लाइन से जलापूर्ति की मांग पर प्रशासक से मिले पुरेन्द्र
Advertisement
<


