उदित वाणी जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्वास्तिक वाटिका निवासी सतेंद्र सिंह के घर से चोरों ने 17 लाख नकद की चोरी कर ली. घटना 27–27 दिसंबर की देर रात की है. सतेंद्र कलेक्शन एजेंट का काम करते है. इसकी जानकारी उन्होंने अपनी कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी. जानकारी मिलने पर दिलीप कुमार ठाकुर के बयान पर बागबेड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस सतेंद्र से भी पूछताछ कर रही है. सतेंद्र के बेटे सनी ने बताया कि उनके पिता सतेंद्र कंपनी में काम करते है. घर पर कलेक्शन का 17 लाख रुपए रखा हुआ था. वह रात को जिम से वापस आया और दरवाजे को बंद करना भूल गया. सभी रात में सो गए. सुबह जब उसे तो पाया कि अलमीरा खुला है और उसमे रखा 17 लाख रूपये गायब है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: कलेक्शन एजेंट के घर से 17 लाख रुपए लेकर चोर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement
<


