उदित वाणी जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग के पास रहने वाले महेंद्र पांडे के घर पर रविवार देर रात फायरिंग की गई. हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. गोली महेंद्र पांडे के घर के अंदर दीवार पर जा लगी. हमलावरों ने महेंद्र पांडे के बेटे अंजनी पांडे के साथ मारपीट भी की है. घटना के बाद महेंद्र पांडे ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है. महेंद्र ने बताया कि उन्होंने बस्ती के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए उधार लिए थे. जिस व्यक्ति से पैसे लिए उसकी मौत हो चुकी है. रात को उसका पोता बिट्टू तिवारी पैसे लेने के लिए आया था. वह धमकी देकर चला गया. थोड़ी देर बाद 10 की संख्या में कुछ युवक पहुंचे और उनके घर के बाहर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. थोड़ी देर बाद उनका बेटा लहूलुहान अवस्था में पहुंचा. युवकों ने उसके साथ मारपीट की. युवकों ने बेटे की कनपटी पर भी बंदूक सटा दी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: पैसों लेन देन के मामले में हुए विवाद पर बदमाशों ने चलाई गोली, 50 हजार रुपए लिया था उधार
Advertisement
<


