उदित वाणी, आदित्यपुर: श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने किडनी की बीमारी से पीड़ित मयूरभंज (ओडिसा) के रायरंगपुर निवासी संजय कुमार नन्दा के उपचार हेतु 56 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है, जिसे सदस्यों के आपसी सहयोग से संग्रहित की गई है. मंडली की टीम ने श्री नन्दा के रायरंगपुर स्थित आवास पर उन्हें उक्त राशि प्रदान की. 50 वर्षीय श्री नन्दी के दायीं किडनी पूर्णतः खराब हो चुकी है तथा अगर दायीं किडनी को निकाला नहीं गया, तो बायीं किडनी के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है. वर्तमान में भुवनेश्वर के सोम अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. मंडली के सदस्य धीरेन्द्र बेहरा के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुँचा. मौके पर मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष सहित मंटू सिंह मोदक, अजय मंडल, गौराँगो धर, आकाश कुमार नन्दा आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


