the_ad id="18180"]
उदित वाणी,जमशेदपुर: राष्ट्रीय कला मंच जमशेदपुर की ओर से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हुनरबाज कार्यक्रम दुर्गा पूजा की थीम पर आयोजित किया गया।
छात्राओं ने नृत्य, संगीत, चित्रांकन और कविता की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभाविप के महानगर अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल, संगठन मंत्री प्रताप सिंह, कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुषी दास गुप्ता, राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक संजना कुमारी ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रीति डांगर ने किया।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<