
उदित वाणी, जमशेदपुर:बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नम्बर-1 बी के दासपाड़ा के समीप स्कूटी संख्या जेएच 05बीए- 6069 पर सवार दो युवकों को रोकने पर दोनों युवक स्कूटी छोड़कर भागने लगे. जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रोहित करुआ उर्फ करछु एवं अजय मुखी उर्फ बड़का बताया. स्कूटी के कागजात मांगने पर दोनों ने नहीं दिखाया. जिसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया. जांच के दौरान दोनों कुख्यात अपराधी निकले. दोनों के खिलाफ परसुडीह एवं बिरसानगर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. साथ ही पता चला कि जब्त स्कूटी चोरी की है.http://uditvani.in
Advertisement
<

