
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेईई एडवांस की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा 4 जून को आयोजित की जाएगी. जिन स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन किया था उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये गए हैं जहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को लॉग-इन क्रेडेंशियल (जेईई मुख्य आवेदन संख्या एवं डेट ऑफ बर्थ) भरकर सबमिट करना होगा.
जो उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 में भाग लेने जा रहे हैं उनको एडमिट कार्ड जून तक उपलब्ध रहेंगे. जेईई एडवांस 2023 का आयोजन 4 जून को निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर किया जायेगा.
एग्जाम पेपर्स में होगा जिसमें पेपर एक का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं पेपर दो दोपहर 12:30 से सायं 5:30 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा 11 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी.

