उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया. इसकी अध्यक्षता जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. स्वाति सोरेन ने की.
मौके पर पीजी सेमेस्टर-1 के जगजीत सिंह ने विषय प्रवेश कराया। डॉ मधुसूदन महतो द्वारा जैव विविधता का महत्व पर प्रकाश डाला गया. वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ शालिनी शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हमारी धरती माता के लिए और खाद्य वेब या खाद्य श्रृंखला के चक्र को बनाए रखने के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है.
इस कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. गौरतलब हो कि जैविक विविधता 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम समझौते से कार्रवाई तक: जैव विविधता का निर्माण है.
मौके पर डॉ. स्वाति सोरेन ने जैव विविधता बनाए रखने के जरूरी उपाय अपनाने की बात कही. कार्यक्रम में डॉ सरस्वती सरकार, डॉ संगीता कुमारी और सभी कर्मचारी उपस्थित थे.


