
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन विभाग में सोमवार को ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर नौकरी की संभावना और मीडिया उद्योग के विषय पर आयोजित किया.
इस सेशन की मुख्य वक्ता फिल्म एंड मीडिया डिपार्टमेंट-इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर अनामिका हलदर रहीं. लेक्चर के दौरान अनामिका हलदर ने मीडिया करियर की बारीकियों को समझाया एवं यह भी बताया कि किस तरह से अपनी दिलचस्पी और कौशल के अनुसार सही करियर का चयन कर सकते हैं.
अपने लेक्चर के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अपना सीवी डिज़ाइन किया जा सकता है. अंत में उन्होंने अनेक प्रकार के सीवी के बारे में भी बताया और मीडिया रोज़गार के अनछुए पहुलओं पर भी प्रकाश डाला.
जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष. डॉ. राहुल अमिन ने कहा कि फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग बहुत उपयोगी है.
विभाग द्वारा फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए इस तरह के करियर काउंसलिंग का उद्देश्य यह है की उन्हें अपने करियर से जुड़ी सही मार्गदर्शन मिल सके, तभी हमने मीडिया एक्सपर्ट से फाइनल सेमेस्टर छात्रों को रूबरू करवाया ताकि उन्हें सही सलाह मिल सके. सेशन के अंत में छात्रों ने मुख्य वक्ता से करियर से जुड़ी कई सवाल पूछे जिससे उन्हें संतोषजनक उत्तर मिले.
सेशन सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी रहा.


