
उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा नक्सलियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति के तहत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी, पीएलएफआई, टीपीसी व जेजेएमपी के शीर्ष 75 फरार उग्रवादियों के खिलाफ नये सिरे से ईनामी राशि की घोषणा की गई है.
जिसके तहत तीन भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर व पतिराम मांझी उर्फ अनल दा पर एक करोड़ रूपये का ईनाम रखा गया.
वहीं इनामी उग्रवादियों की सूची में पीएलएफआई सुप्रीमो समेत छह सैक कमांडरों पर 25 लाख का इनाम घोषित किया गया है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर अब 25 लाख र्का इनाम घोषित किया गया है. माओवादियों के सैक कमांडर करमचंद हांसदा उर्फ चमन, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर भी 25 लाख का ईनाम रखा गया है.
वहीं माओवादी कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार, पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा, टीपीसी के आक्रमण गंझू, भाकपा माओवादी के कृष्णा हांसदा, रामप्रसाद मार्डी, नितेश यादव, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार व गणेश भारती पर 15 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया है तथा टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी, माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहिबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, चंदन सिंह खेरवार, गोदराय यादव व अभिजीत यादव पर पांच लाख रूपये का ईनाम रखा गया है.
इसके अलावा माओवादी एरिया कमांडर लाजीम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, पीएलएफआई के बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया तथा टीपीसी के करीम जी पर दो लाख का रखा गया है.
जेजेएमपी के फिरोज अंसारी व ललिंद्र महतो, टीपीसी के विरेंद्र गंझू, संतोष गंझू व सहेंद्र यादव, पीएलएफआई के सुखराम गुडिया, सामुएल बुढ़, माओवादी कैडर मेरिना सिरका, पांचा उरांव, मीता उर्प नयनतारा व लक्ष्मण राय पर एक लाख का ईनाम घोषित किया गया है.

