
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ मंगलवार को जमशेदपुर जिला पुलिस का चैम्बर भवन बिष्टुपुर में सीधा संवाद हुआ. जमशेदपुर की विधि व्यवस्था, ट्रैफिक, साइबर क्राइम, व्यापारियों के सुरक्षा समेत अन्य कई मुद्दों पर से चर्चा हुई.
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि शहर में अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी अति आवश्यक है. जनभागीदारी होने से ही बेहतर जमशेदपुर बना पाएंगे. एसपी सिटी के विजय शंकर ने कहा कि पुलिस सभी व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी है. एएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार ने जमशेदपुर की जनता को जागरूक होने की आवश्यकता बताई.
एएसपी सिटी सुभांशु जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से व्यापारियों एवं पुलिस के बीच एक अच्छे संबंध का निर्माण होता है. डीएसपी मुख्यालय टू कमल किशोर ने कहा कि जमशेदपुर एक बहुत ही सुंदर शहर है और हम इसे और भी सुंदर बना सकते हैं.
उन्होंने ट्रैफिक के विषय पर कहा कि वे इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और जो भी आवश्यक होगा उसे तुरंत अमल करेंगे. डीएसपी साइबर क्राइम कुमारी जयश्री कुजूर ने कहा कि अगर कोई भी साइबर क्राइम के शिकार होते हैं, वे देर ना करते हुए तुरंत आकर एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कराएं. डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस सभी के साथ चौबीस घंटे खड़ी है.
शहर में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और क्राइम के मामले-अध्यक्ष
इसके पहले सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के सभी जिला पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष से कोरोना के कारण जिला पुलिस के पदाधिकारियों के साथ चैम्बर के सदस्यों का संवाद नही हो पाया था.
चैम्बर आभार व्यक्त करता है कि जमशेदपुर पुलिस के कारण व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं. मूनका ने कहा कि जमशेदपुर में साइबर फ्रॉड और क्राइम बडी तेजी से बढ रहे हैं. उन्होंने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को दुरस्त करने का आग्रह किया. चैम्बर के उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू मुकेश मित्तल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.
मौके पर सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पियूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, आनंद चौधरी, रामू देबुका, मनोज गोयल, शुभम सेन, सन्नी संघी, बजरंग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज चचारिया, पवन शर्मा, अनूप शर्मा, पवन नरेडी, मुकेश मित्तल, आशीष मित्तल, अनिल अग्रवाल, दीपक साव, मनोज अग्रवाल, विमल अग्रवाल, श्रवण देबुका,राजेश रिंगासिया, रमेश अग्रवाल, बीएन शर्मा, मनोज चेतानी, महावीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे.


