
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के नेतृत्व में शिक्षकों ने आज स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर 4 सूत्री मांगपत्र सौंपा.
शिक्षकों ने उनसे इन मांगों के समाधान का आश्वासन दिया. शिक्षकों की बातों के सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की मांगें पूरी करने हेतु वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे. कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी निवेदन कर शीघ्र समस्या समाधान का अनुरोध किया है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें संघ के प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित किया जाएगा.
इस दौरान शिक्षक नेता सुनील कुमार, सरोज कुमार लेंका, संजय कुमार, अनिल प्रसाद, सुनील कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, माधिया सोरेन, भूरका बयार बेसरा, अजम्बर सिंह सरदार, कमलेश्वर कुमार, अनिल राय, बूटा अर्चना, सुनीता कच्छप, संजीव नामता, सुब्रतो कुमार मल्लिक, गणेश कुमार, आशुतोष कुमार, अरुण ठाकुर, अरुण झा, दास बेसरा, मनोज कुमार, शशि भूषण मेहता आदि उपस्थित थे.
यह जानकारी संघ के प्रेस प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने दी.

