
उदित वाणी जमशेदपुर : संविधान दिवस पर शनिवार को गोलमुरी के पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिले के अधिकांश पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी भी शरीक हुये. मौके पर मुख्य रूप से एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद थे और उन्होंने ही सभी पुलिसकर्मियों को सविधान दिवस पर शपथ दिलायी. संविधान दिवस की बात करें तो 26 नवंबर 1949 को ही संविधान तैयार हुआ था. इस दौरान एसएसपी ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की जानकारी दी और सभी को शपथ दिलायी. संविधान को 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था.

Advertisement
<

