उदित वाणी कांड्रा: पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह के द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर
आदित्यपुर नगर निगम और छोटा गम्हरिया पंचायत के बीच सड़क निर्माण की मांग किया।
ज्ञापन में लिखा कि छोटा गम्हरिया पंचायत के विश्वकर्मा कॉलोनी और आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 6 के बीच एक छोटा तालाब (छोटा बांध) का मेढ का फासला है।
इस तालाब के मेढ से होकर रोज हजारों लोगों का पैदल आवागमन होता है।
परंतु इस पर सड़क ना होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस पर सड़क न बनने से छोटा गम्हरिया पंचायत से आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 6 के लोगों को आवागमन करने के लिए गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक होते हुए लगभग 4 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है। इस प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग 500 फीट है l
यदि यह सड़क निर्माण हो जाती है तो आदित्यपुर नगर निगम और छोटा गम्हरिया पंचायत के बीच यह 4 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
इस सड़क निर्माण के लिए दिनांक 01.04.2022 को पत्रांक संख्या 33/2022 के माध्यम से पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के द्वारा भी ज्ञापन दिया गया था इसकी प्रतिनिधि भी संलग्न की गई है l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
KANDRA: पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह के द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Advertisement
<


