उदित वाणी जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधिकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते को शंभू दास पर फायरिंग मामले में बिरसानगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बिरसानगर थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है. बिरसानगर थाना के कभी इनफॉर्मर रहे, शंभू दास पर पिछले दिनों गोली चलने की घटना हुई थी, उसी में पकड़े गए अपराधी ने गुरमीत सिंह तोते का नाम लिया है. इसी को आधार बनाकर पुलिस ने देर रात उनको गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस द्वारा अधिक के तौर पर यह नहीं बताया गया है कि उसकी गिरफ्तारी हुई है. गुरमीत सिंह तोते के परिजनों ने बताया कि रात करीब 3:00 बजे पुलिस की टीम उनके घर आई थी और गुरमीत सिंह तोते को थाना लेकर गई. उनकी गिरफ्तारी किस लिए की गई है यह परिवार वालों को नहीं मालूम है. गुरमीत सिंह तोते के खिलाफ शंभू दास ने शिकायत भी दर्ज कराई थी और कहा था कि उनके ही इशारे पर उनके ऊपर गोली चलाई गई है. बताया जा रहा है कि एसएसपी ने खुद तोते की गिरफ्तारी का ऑपरेशन चलाया है। तोते के बेटे पर भी कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: शंभू दास पर फायरिंग मामले में गुरमीत सिंह तोते को पुलिस ने हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
Advertisement
<


