उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत गरमनाला के पास स्थित केनरा बैंक के एटीएम से बागबेड़ा निवासी संतोष कुमार सिंह के तीन लाख रूपये की चोरी के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस मामले में पीड़ित संतोष कुमार ने न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि बीते 6 नवंबर को बिष्टुपुर से टिनप्लेट जाने के क्रम में वह गरमनाला के पास स्थित केनरा बैंक के एटीएम में घुसा था. उसने एटीएम में कार्ड डाला, लेकिन रूपये नहीं निकले और न ही उसका एटीएम कार्ड ही देर तक निकला. उस बीच उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया. उसके बाद उसके बैंक खाते से तीन लाख रूपये की निकासी हो गई. घटना की जानकारी संतोष ने साकची थाने में जाकर दी थी. अब उसकी गुहार है कि उसकी शिकायत थाने में ली जाए और उसके रूपये की वापसी के लिए पुलिस उचित कार्रवाई करे ताकि उसे न्याय मिल सके.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: एटीएम से 3 लाख की चोरी के मामले में नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीड़ित व्यक्ति ने लगाया न्याय की गुहार
Advertisement
<


