
उदित वाणी, जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा आरपी पटेल चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री मिठाई, दीया, फल इत्यादि का वितरण किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें समाज के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंच कर अपनी खुशियां बांटनी चाहिए। केवल अपने घर पर ही नहीं समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। इसी निमित्त हम यहां पर आए और बच्चों के बीच खाद्य सामग्री मिठाई एवं अन्य सामग्री का वितरण किया।
मौके पर विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष मौसमी पाल, महामंत्री अमन ठाकुर, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, महानगर सह मंत्री गौरव साहू, महानगर कोष प्रमुख कार्तिक झा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, बागबेड़ा नगर मंत्री यश अग्रहरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य पवन दुबे, विशाल गोप, अमित गोप, मनीष पत्रों सनोज कुमार, रतन जैन अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
<

