
जमशेदपुर।
एनआईटी जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को मयंक श्रीवास्तव को पीएचडी अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने नए बायोमेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक कूलिंग, ग्रीन बिल्डिंग, अंतरिक्ष अनुप्रयोग के विकास पर थर्मल एनर्जी स्टोरेज पर शोध किया था।
आईआईटी दिल्ली के प्रो. प्रबल तालुकदार पीएचडी के परीक्षक थे। प्रो. एमके सिन्हा इस शोध कार्य के मार्गदर्शक थे। यांत्रिकी अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय ने कहा कि आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर के साथ बातचीत ने विभाग के अन्य 50 शोधार्थियों को और भी बेहतर शोध के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया।
Advertisement
<

