
उदित वाणी, जमशेदपुर: देश का अग्रणी स्टोर ?रॉकिंग डील्स ने जमशेदपुर में अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में लगा है. इसके तहत अनबॉक्स, और अतिरिक्त इन्वेंट्री प्रोडक्ट्स के लिए साकची में डिस्कवरी डायग्नोस्टिक के पास ओम माइल्स में अपना स्टोर खोल रहा है.
करीब 5000 वर्ग फुट में फैला यह एक उम्दा स्टोर है, जहां अतिरिक्त उत्पादों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई के उपकरणों, मोबाइल और कंप्यूटर एक्सेसरीज, कपड़े, जूते, होम डेकोर, स्पोट्र्स, जिम सहित अन्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा.
यहां सभी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन से सस्ता एवं भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे. रॉकिंग डील्स अपने प्रोडक्ट्स को बेहद आकर्षक कीमत पर पेश कर रहा है और उसे त्योहारों की भारी मांग को पूरा करने की उम्मीद है.
आकर्षक मूल्य निर्धारण और एक आकर्षक उत्पाद प्रस्ताव के साथ, फर्म को दिवाली के दौरान मजबूत बिक्री की उम्मीद है. एक विशाल स्टोर और संपूर्ण प्रोडक्ट लाइन के साथ, फर्म को प्रतिदिन 1000-1500 के फुटफॉल की उम्मीद है.
रॉकिंग डील्स के फ्रेंचाइजी इंडिया हेड जितेश श्रीवास्तव ने नए स्टोर लॉन्च पर बात करते हुए कहा कि रॉकिंग डील्स अपने ग्राहकों की दिवाली को विशेष बनाने के लिए उचित और किफायती कीमतों पर सर्वश्रेष्ठ ब्रांड पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि रॉकिंग डील्स अपने सभी उपभोक्ताओं की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है. यहां फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

