
एक वायोलनिन पर बना है पंडाल, छोटे छोटे म्यूजिकल इंस्ट्यूमेंट से की गयी है नक्काशी
सात रंगो की छट्टा लगा रहा पंडाल की खुबसुरती पर चार चांद
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री श्री सार्वसार्वजनिक दुर्गापूजा समिति सिंहभूम ब्यॉयज क्लब पूजा पंडाल का गुरूवार की रात 9 बजे ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया.
इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में प्रवेश शुरू कर दिया गया है. एस टाईप स्थित पूजा पंडाल इस साल संगीत संगीत के वाद्य यंत्र की थीम पर पूजा पंडाल बनाया गया है, जो मानव जीवन में संगीत का महत्व का संदेश दे रहा है. एक बड़ा बायोलिन खड़ा है.
जिसमें तबला, मांदर, नगाड़ा समेंत अन्य वाद्य यंत्रो से सजाया गया है. पंडाल सात रंग और सात सुरों का संदेश दे रहा है. पूजा पंडाल के उद्घाटन कार्यक्रम में संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया.
जिसमें स्थानीय कलाकारों ने संगीत की छटा बिखेरी. उद्घाटन के उपरांत पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एस टाईप का यह पंडाल अद्भूत है. संगीत के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं हो सकती है.
रविन्द्र नाथ टैगोर की सोच को दर्शाने का पंडाल में प्रयास हुआ है. इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र है. उद्घाटन समारोह में कमिटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, बबलु सिंह, बिमल सिंह, चंदन सिंह, धमेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, बबुआ सिंह, राणा सिंह, नीरू सिंह, संजय यादव, मिथिलेश सिंह समेंत कई लोग शामिल थे.


