टिमकेन में अब तक का सबसे लंबा 13 दिन का शटडाउन
उदित वाणी, जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के नजदीक आने के साथ ही टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों क्लोजर मोड में चली गई है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 30 सितंबर को भी ब्लॉक क्लोजर रहेगा.
इस बारे में जमशेदपुर प्लांट हेड की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के अनुसार 30 सितंबर को कंपनी में क्लोजर रहेगा. अभी कंपनी का क्लोजर चल ही रहा है.
कंपनी 24 सितंबर से क्लोजर में है. 27 सितंबर मंगलवार तक क्लोजर रहेगा. 28 और 29 सितंबर को काम होने के बाद 30 सितंबर को फिर क्लोजर रहेगा.
क्लोजर की वजह उत्पादन का इस माह पूरा हो जाना है. क्लोजर के दौरान का आधा वेतन कर्मचारियों की छुट्टी से समायोजित होता है, जबकि आधा वेतन प्रबंधन देता है.
टिमकेन में 13 दिन का शटडाउन
उधर, डिमांड कम होने से टिमकेन ने 13 दिन का शटडाउन करने का फैसला लिया है. यह शटडाउन 26 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक चलेगा. 9 अक्टूबर से कंपनी शुरू होगी.


