
जेएमए ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टॉक का किया आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) ने मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) के प्रोफेसर श्रीराम नारायणन के साथ एक टॉक का आयोजन किया.
सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित इस टॉक में उद्योग और शिक्षा जगत के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. चर्चा का विषय आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में विविधता, समानता और समावेशन था.
प्रोफेसर श्रीराम ने उच्च उत्पादकता और बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए विभिन्न संगठनों, भूमिकाओं और टीमों में विविधता की आवश्यकता के विषय पर अपनी अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की.
उन्होंने अपने शोध कार्य के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से इस बात पर जोर दिया कि कैसे टीम समान विचारधारा वाले लोगों के समूह में रचनात्मक तनाव के चलते वांछित स्तर तक पहुंचने में विफल रहती है. मौके पर टाटा कमिंस के मनीष झा समेत कंपनियों और शिक्षा जगत के लोग मौजूद थे.

