
उदित वाणी, जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को तिरंगा का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत कॉलेज की सीटीओ डॉ. स्वाति सोरेन ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह को तिरंगा प्रदान कर की.
इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव को सफल बनाने में कॉलेज का हर विंग बेहतर काम कर रहा है. इसमें एनसीसी की सराहनीय भूमिका है. इस क्रम में कॉलेज छात्रवास में भी तिरंगा का वितरण किया गया.
इस अवसर पर छात्रवास वार्डन डॉ. फ्लोरेंस बेक, प्रधान सहायक चंदन कुमार, एनसीसी के कैडेट अमन कुमार आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

