उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा -2022 में कॉलेज स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित थे. उन्होंने ने अपने संबोधन में विधार्थियों को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के पश्चात अपनी रुची के अनुसार विषय का चयन करना चाहिए, न कि दूसरों की देखा- देखी कर विषय का चयन नहीं करना चाहिए. आज अभिभावक छात्रों पर अपने कैरियर चयन करने में दबाव बनाते हैं. परिणामस्वरूप विधार्थी सही दिशा तय नहीं कर पातें हैं और जीवन में असफल हो जाते हैं. उन्होनें अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को उनके रुची के अनुसार कैरियर का चुनाव कर आगे बढऩे देना चाहिए. अपने संबोधन में ये भी कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है. जीवन में बाधा आयेंगी ही लेकिन धैर्य के साथ रणनीति बनाकर परिश्रम करेंगे तो सफल अवश्य होंगे. जिस तरह लोहा जितना तपता है, उतना ही निखरता है. आपको भी सफल करियर निर्माण हेतु तपना पड़ेगा तभी सफलता आपकी कदम चूमेगी.
कार्यक्रम का संचालन नवनीत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुभा जयसवाल ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट संकाय के शिक्षक प्रकाश कौर, नीलम कुमारी, प्रिया सिंह, डॉ. अवध, डॉ. अंजुम आरा, नाफिशा खातून, शैख मसूद, उपेंद्र कुमार राणा उपस्थित थे. इससे पूर्व इंटरमीडिएट के समन्वयक डॉ. तपेश्वर पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्राचार्या डॉ. मुदिता चन्द्रा ने विषय प्रवेश कराया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


