उदित वाणी, आदित्यपुर : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आदित्यपुर के उद्यमियों को डिफेंस के सप्लाई चेन सिस्टम से जुड़ने का सुझाव दिया तथा कहा कि डिफेंस सेक्टर में उद्यमियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है. क्योंकि भारत का डिफेंश प्रोडेक्टशन और डिफेंश सेन्टर दुनिया में तेजी से अपना स्थान बना रहा है.
उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को जुलाई माह में संसद सत्र के दौरान तीन-चार दिनों का समय लेकर दिल्ली आने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उद्यमियों की केन्द्रीय रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, डीआरडीओ के नए चेयरमैन तथा रक्षा उत्पादन विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात करायेंगे.
साथ हीं उन्हें मंत्रालय में सक्सेस स्टोरी बताने का भी होगा, जहाँ उद्यमियों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगाा. उन्होंने कहा कि देश में रक्षा क्षेत्र का तेजी से स्वदेशीकरण और आत्म निर्भर हो रहा है. झारखंड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का वातावरण ठीक नहीं है.
यहाँ वित्तीय संकट की स्थिति है और विभाग के आवंटित पैसे बगैर काम हुए वापस लौट रहे हैं. विगत 26 वर्ष की अवधि में भी झारखंड उतना आगे नहीं बढ़ पाया, जितना आगे बढ़ना चाहिए था. उन्होंने कहा कि डिफेंस के क्षेत्र में अच्छा माहौल बना है. सोलर एनर्जी में हम नंबर वन हो गए हैं. और सोलर से जुड़कर 28 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं.
रक्षा राज्य मंत्री ने किया एमएसएमई डिफेंस एक्सपो से संबंधित पुस्तिका का विमोचन
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज शाम एशिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में पिछले दिनों संपन्न हुए एमएसएमई डिफेंस एक्सपो से संबंधित तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन करने के बाद उपस्थित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व एशिया के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रसेनजीत तिवारी, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, एशिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, चतुर्भुज केडिया, दीपक पंचामिया, स्वपन मजूमदार, राजीव रंजन मुन्ना, दिव्यांशु सिन्हा, प्रदीप जैन, सुधीर सिंह, विनोद सिंह, विनोद मेनन, पिंकेश माहेश्वरी, कुलवंत सिंह बंटी, रतनलाल गुप्ता, मनोज चोपड़ा, नीलेश सेठ, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे.


