उदित वाणी,सासाराम : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी था। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नवरत्न बाजार के ही रहने वाले लल्लू गोस्वामी की हत्या कर दी गई है। यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है।
बता दे की 4 साल पहले भी एक हत्या हुई थी। उसमें मृतक लल्लू गोस्वामी अभियुक्त था और कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया था। चार साल पहले भुवर नामक एक व्यक्ति की हत्या का मृतक व्यक्ति आरोपी था। इस हत्याकांड में शामिल सभी की पहचान कर ली गई है। जबकि मुख्य हत्यारा टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साथ ही पैसों का लेनदेन का भी मामला है।
मृतक लल्लू गोस्वामी केक और किराना दुकान चलता था। जबकि हत्यारा टिंकू सोनी का आभूषण का दुकान है। बता दे की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नवरत्न बाजार में यह घटना घटी है पूरे इलाके में पुलिस बल्कि तनाती कर दी गई है आसपास के कई थाने की पुलिस पूरे बाजार और मोहल्ले में फैल गई है। रोहतास की S.P. रौशन कुमार ने खुद यह गिरफ्तारी की। इस दौरान अपराधी के घर के ऊपर पुलिस सीढ़ी लगाकर चढ़ गई। बीच शहर में हुए इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने सबको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दे की लालू गोस्वामी के सिर में अपराधियों ने दो से अधिक गोली मारी है। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।


