उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दो अहम आंतरिक सर्कुलर जारी कर संगठनात्मक बदलावों के अनुरूप महत्वपूर्ण समितियों का पुनर्गठन किया है. साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 26वीं सीआईआई नेशनल सुपरवाइजरी स्किल्स कॉम्पिटिशन में भागीदारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
1. पीयर रिव्यू ग्रुप (पीआरजी) का पुनर्गठन
पिछले सर्कुलर को संशोधित करते हुए पीयर रिव्यू ग्रुप का पुनर्गठन किया गया है. इसके चेयरपर्सन वीपी-इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स) अक्षय खुल्लर बनाए गए हैं. सदस्यों में शामिल हैं-अकाश लक्ष्मण (सीओओ, टाटा स्टील नीजरलैंड्स), अनिमेष सिन्हा, अशीष अनुपम, आत्रेयी सान्याल, चैतन्य भानु, डी.बी. सुंदरा रामम, देबाशीष चौधरी, जयंता बनर्जी, मनीष कुमार सिंह, पीयूष गुप्ता, प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार बाल, प्रतोष गुप्ता, प्रबल घोष, राजेश नायर, राजीव मंगल, समिता शाह, संदीप भट्टाचार्य, संदीप कुमार संग्राम केशरी पांडा, सुबोध पांडे, सुधीर कुमार मेहता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी (कुल 27 सदस्य) अबानी भूषण प्रसाद को कन्वेनर बनाया गया है. पीआरजी की बैठक हर महीने एक बार आयोजित की जाएगी.
कोयला क्षेत्र के लिए आईएमएम का पुनर्गठन
स्टियरिंग कमिटी-लीड स्पॉन्सर: प्रभात कुमार (वीपी, सल्पाई चेन). स्पॉन्सर: चैतन्य भानु, पीयूष गुप्ता, सुबोध पांडे, सुधीर कुमार मेहता, उत्तम सिंह.
वर्किंग टीम
स्क्वॉड लीडर: केशरी कुमार, को-लीडर- देबप्रसाद चक्रबर्ती, अन्य सदस्य- अमिता खुराना, अनिल कुमार सिंह हर्षाना, अरविंद नाथ राय, महुया गुप्ता, मन्तु पात्रा, मुकेश रंजन, प्रकाश सिंह, प्रिया रंजन पांडे, पुष्पेंद्र कुमार, रविनंदन ठाकुर, सरजित झा, शांतनु वर्मा, विनीत रंजन त्रिपाठी, विशाल अग्रवाल, अभिनव प्रकाश (कन्वेनर) आदि.
26वीं सीआईआई नेशनल सुपरवाइजरी स्किल्स कॉम्पिटिशन
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 26 वीं नेशनल सुपरवाइजरी स्किल कम्पीटिशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.
महत्वपूर्ण तिथियां:
प्रेलिमिनरी राउंड (वर्चुअल): 14 से 17 जुलाई 2026
फाइनल राउंड (फिजिकल, कोलकाता): 21 अगस्त 2026
टीम संरचना: अधिकतम 3 सदस्यों वाली टीम.
पार्टिसिपेशन फीस:18,000 + 18% जीएसटी प्रति टीम.
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 8 जून 2026 (बुधवार)
ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट: 10-12 जून 2026
सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट विभिन्न लोकेशन्स के लिए: – जमशेदपुर, कलिंगानगर, वेस्ट बोकारो, झरिया, जोडा, नोवामुंडी, एफएएमडी, सीआरसी वेस्ट, वायर डिवीजन, टीएसएम, एचएमसी आदि के लिए अलग-अलग वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.


