उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में लंबित ग्रेड को लेकर गुरुवार को फिर से वार्ता का सिलसिला शुरू हुआ. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली वार्ता अपने निर्णायक दौर में चल रही है. वार्ता में कोशिश है कि पुराने ग्रेड के साथ ही एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को भी अच्छा लाभ मिलें. टाटा स्टील प्रबंधन आने वाली चुनौतियों को देखते हुए ग्रेड रिवीजन को करने पर जोर दे रहा है, जबकि यूनियन पुराने ग्रेड समझौतों का हवाला देकर अपनी मांग कर रही है.
वार्ता शुक्रवार शाम 4 बजे से भी होगी, जिसमें यूनियन के टॉप थ्री के साथ प्रबंधन की ओर से जुबिन पालिया और राहुल दूबे भाग लेंगे. दूसरी ओर टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग भी शुक्रवार को होगी, जिसमें यूनियन अध्यक्ष ग्रेड पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी देंगे और कमेटी मेंबर्स अपनी मांगों और सुझावों को रखेंगे. एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर्स यूनियन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं.


