उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को काफी लंबे समय से इन दोनों वारंटियों की तलाश थी, जो लगातार पुलिस की नजरों से बच रहे थे.

गिरफ्तार वारंटियों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राममड़ैया बस्ती के रहने वाले काशीनाथ कुम्हार और माँझी टोला बस्ती निवासी अमित कुमार साहू का नाम शामिल है.
भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया है. पुलिस लंबे समय से इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी.
Advertisement
<


