उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आहूत जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता रविवार को यूनिवर्सिटी परिसर में संपन्न हुआ. इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिला के प्रतिभावान बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी योग कला, कठिन आसनों और बेहतरीन शारीरिक संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन किया.
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी आदित्यपुर के चांसलर सुखदेव महतो, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डॉ पिंटू कुमार महतो, डॉ रमेश कुमार, राम उदय सिंह, समाजसेवी ए के श्रीवास्तव, कर्नल आर पी सिंह, जिला योगासन खेल संघ के महासंरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंहदेव, संरक्षक सुधीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह एवं सचिव सिकंदर महतो प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
समापन समारोह में महापौर और उप महापौर ने किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह एवं आगाज के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित थे. आगंतुक अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक (मेडल) और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिला की टीम में किया गया है.
प्रतियोगिता के आधिकारिक परिणाम (विजेताओं की सूची):
संघ के तकनीकी पैनल और निर्णायकों की देखरेख में आहूत विभिन्न श्रेणियों के आधिकारिक परिणाम निम्नवत हैं:
सब-जूनियर स्पाइन इंडिविजुअल (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: कुमारी रिया यादव
द्वितीय स्थान: प्राची
जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालक वर्ग):
प्रथम स्थान (संयुक्त रूप से): प्रवीन कुमार महतो एवं रोहित माहली
द्वितीय स्थान: गोपाल मल्लिक
तृतीय स्थान: आर्यन टुडू
जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: त्रियसा सरकार
द्वितीय स्थान: पलक सिंह
तृतीय स्थान: रिमी कुमारी
सीनियर ट्रेडिशनल योगासन (महिला वर्ग):
प्रथम स्थान: नंदिनी कुमारी
द्वितीय स्थान: काजल कुमारी
तृतीय स्थान: ममता महतो
सब-जूनियर बैक बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: निशा महतो
द्वितीय स्थान: तपस्या सिंह
तृतीय स्थान: नंदिनी पाण्डेय
सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: अवनी नायक
द्वितीय स्थान: अविष्का सिंह
तृतीय स्थान: कुमारी रिया यादव
सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल (बालक वर्ग):
प्रथम स्थान: आर्यन राज
द्वितीय स्थान: राज नायक
तृतीय स्थान: नीरज गोप
सब-जूनियर ट्रेडिशनल योगासन (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान: मामनी महतो
द्वितीय स्थान: सावित्री कुमारी
तृतीय स्थान: पायल कुमारी
लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालक वर्ग:
प्रथम स्थान: मोहन महतो
द्वितीय स्थान: आयुष कुमार पोद्दार
तृतीय स्थान: प्रीतेश कुमार महतो
लिटिल चैंप (10 वर्ष से कम) – बालिका वर्ग:
प्रथम स्थान: त्रिशा सिंह
द्वितीय स्थान: अनुश्री दास गुप्ता
तृतीय स्थान: परी कुमारी
सफल आयोजन के लिए प्रबंधन और वालंटियर्स को धन्यवाद
संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सफल प्रतिभागियों, निर्णायकों, खेल प्रशिक्षकों और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी प्रबंधन, डॉ पिंटू कुमार महतो एवं योग विभाग को विशेष धन्यवाद और बधाई दी है. प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रतियोगिता के निर्देशक कुमकुम सिंह, कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा, संयुक्त सचिव रानी सिंह, प्रेमाशीष महतो, रेंजर सिंह सरदार एवं किरणजीत कौर की देखरेख में हुआ. इसके साथ ही वालंटियर्स प्रणव सिंह, उन्नति शर्मा, मोहित कुमार, नेहा कुमारी, श्रीमय श्यामल, नंदनी एवं रविन्द्र सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा.


