उदित वाणी, रांची: झारखंड मंत्रालय में नवनियुक्त शिक्षकों और महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक भव्य नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य के युवाओं को सरकारी सेवा में आने के लिए शुभकामनाएं दीं.
316 सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से कुल 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं (लेडी सुपरवाइजर) के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया. नौकरी का अधिकार पत्र पाते ही इन सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों और उनके परिवार के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई.
इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की हुई बहाली
झारखंड मंत्रालय में आयोजित हुए इस समारोह में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए चुने गए शिक्षक शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को यह नियुक्ति-पत्र सौंपा. इस बहाली से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.


