उदित वाणी, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के इस नए अध्याय से देशभर के समर्थकों में भारी उत्साह है. इसी कड़ी में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार जश्न मनाया.
गोलमुरी मंडल ने बांटे 21 किलो लड्डू
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र स्थित टीनप्लेट चौक पर उत्सव का आयोजन किया गया. भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम लोगों और राहगीरों के बीच 21 किलो लड्डू बांटकर अपनी खुशी साझा की. इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और ‘भारत माता की जय’ व ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए.
विधायक पूर्णिमा साहू ने दी बधाई
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद पर भरोसा जताया है. शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख चेहरे
इस विजय उत्सव में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मंजीत सिंह, अशोक सामंत, सतीश शर्मा, बिमला साहू, श्रीनू राव, समरेश शुक्ला, लक्ष्मण बेहरा, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, सीनू राव, संदीप आईच, उमेश गिरी, सपना डे, देबाशीष झा, रविन्द्र नाथ घोष, पार्वती देवी, जसबीर सिंह और बलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.


