उदित वाणी पटमदा : भारतीय जनता पार्टी के कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को नव निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मुचीराम बाउरी मंडल प्रभारी के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 7 मई को जिला मुख्यालय में पानी और बिजली की समस्या को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, पटमदा मंडल प्रभारी संदीप मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपा सिंधु महतो, संजय प्रमाणिक, रथु महतो व रमानाथ कैवर्त समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


