उदित वाणी सरायकेला: सरायकेला–खरसावाँ के उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह ने समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान दो चरणों में पूरा होगा, जिसकी शुरुआत 16 मई से होने जा रही .
दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना प्रक्रिया
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना–2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा. वहीं, द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना प्रस्तावित . इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जहाँ प्रगणक डेटा को सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपलोड करेंगे.
01 मई से स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
नागरिकों की सुविधा के लिए 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का विकल्प दिया गया . आमजन se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.
जिले में प्रशासनिक तैयारी और प्रशिक्षण
सरायकेला–खरसावाँ जिले में इस कार्य हेतु कुल 12 चार्ज (03 शहरी और 09 ग्रामीण) गठित किए गए हैं. कुल 2245 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) के लिए 2518 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई . इन कर्मियों को 46 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 27 अप्रैल से 13 मई 2026 तक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा .
एकत्रित की जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां
अभियान के दौरान परिवारों से उनकी शैक्षणिक स्थिति, उपलब्ध संसाधन (जैसे टीवी, इंटरनेट, वाहन) और अन्य आधारभूत जानकारियां ली जाएंगी. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों का उपयोग सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में करेगी. उन्होंने नागरिकों और मीडिया से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया.
इस बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


