
उदित वाणी, चाकुलिया: पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा ‘वेस्ट टू आर्ट’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीन प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
इस रचनात्मक कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के तीन प्रमुख स्कूलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया:
पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय
शांति देवी सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगर पंचायत की ओर से उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता को बाहर लाना और उन्हें यह सिखाना है कि कैसे घरेलू कचरे का पुन: उपयोग कर सुंदर और उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों को नई सोच के साथ सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि वे पर्यावरण के प्रति भी जागरूक होते हैं। यह बच्चों की समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथि
इस अवसर पर नगर पंचायत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
सोमबारी सोरेन (नगर अध्यक्ष), राज कुमार मिश्रा (उपाध्यक्ष), श्री मोटाई बानरा (कार्यपालक पदाधिकारी), अनंत कुमार खलखो (नगर प्रबंधक), प्रभात मिंज (नगर प्रबंधक), मीता राय (कनीय अभियंता), रोहित लकड़ा

